फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: रात में नल पर पानी पीने गए नौ वर्षीय बालक पर तेंदुए ने किया हमला, मौत

Mon, 07 Sep 2026 11:30 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, जरवलरोड (बहराइच)

सार

नौ वर्षीय राजवीर रात 10:30 बजे नल पर पानी पीने गया था। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के पहुंचने के बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। घटना के बाद गांव के लोगों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
तेंदुए के हमले से बच्चे की मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुजौली के बड़खड़िया आनंद नगर गांव में सोमवार रात तेंदुए ने नल पर पानी पीने गए नौ वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। हमले में राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के लोग दौड़े तब तेंदुआ उसे छोड़कर भागा। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। परिजन और ग्रामीण घायल बच्चे को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली लेकर गए वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


गांव निवासी राजवीर रात 10:30 बजे नल पर पानी पीने गया था। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के पहुंचने के बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। राजवीर के शरीर पर तेंदुए के हमले से गंभीर जख्म हुए।

घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है लेकिन अभी तक कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। घटना के बाद गांव के लोगों में काफी आक्रोश है, ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी तेंदुए की चहलकदमी से लोगों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन


एंबुलेंस का फोन नहीं लगा, वन विभाग से भी संपर्क की कोशिश
तेंदुए के हमले में घायल नौ वर्षीय राजवीर की हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ी। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक एंबुलेंस के लिए फोन किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद समाजसेवी महिपाल यादव अपनी गाड़ी से घायल बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली लेकर रवाना हुए। लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग को देने के लिए भी लगातार फोन मिलाया गया, लेकिन रेंज कार्यालय से संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें