फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: स्मार्ट मीटर लगवाकर खुद को ठगा महसूस कर रहे उपभोक्ता

Mon, 07 Apr 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बिजली विभाग की ओर से शहर के कुछ क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाया गया है। जिन उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगवा लिया है वे स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। दो माह बीत जाने के बावजूद भी बिजली का बिल न आने से उपभोक्ता भारी भरकम बिल आने की आशंका से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बख्शीपुरा निवासी अभिषेक मिश्रा, कुंवर बाबू सिंह व धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दिसंबर माह में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने चलते हुए मीटर को निकालकर स्मार्ट मीटर लगा दिया था। उसके बाद जनवरी माह में एक बिल आया। फरवरी और मार्च माह बीत गया है, लेकिन बिजली का बिल नहीं आया। जब इस बारे में दरगाह रोड स्थित विद्युत सब स्टेशन जाकर जानकारी की ताे बताया गया कि अभी रीडिंग फीड नहीं की गई है। फीड होने के बाद बिजली के बिल का मैसेज फोन पर आएगा।
उपभोक्ताओं ने बताया कि लगातार संपर्क करने के बावजूद भी विभाग बिल नहीं भेज पाया है। सामान्य आय वर्ग के उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि भारी भरकम बिल आ गया तो उसका भुगतान करने में उनका बजट गड़बड़ा सकता है। विभाग को चाहिए कि वे शीघ्र बिजली का बिल मोबाइल फोन पर भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें