फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एसडीएम का आदेश दरकिनार, मेड़बंदी के लिए भटक रहा किसान

Mon, 07 Apr 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। राजस्व वादों को खत्म करने में जिम्मेदार कितने सजग हैं, इसका एक उदाहरण कैसरगंज तहसील क्षेत्र में देखने को मिला है। यहां एसडीएम का आदेश उनके मातहतों के लिए कोई मायने नहीं रखता। एक किसान एसडीएम के आदेश के बावजूद खेत की मेड़बंदी के लिए दर-दर भटक रहा है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सुपनी निवासी किसान राजकिशोर तिवारी ने बताया कि गाटा संख्या 178 पर उनकी जमीन है, लेकिन आसपास के खाता धारकों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर रखा है। अवैध कब्जेदारी को हटाने के लिए उन्होंने एसडीएम कैसरगंज न्यायिक लालधर सिंह यादव की कोर्ट में वाद दायर किया था। जिसकी सुनवाई व पड़ताल के बाद एसडीएम ने चार मार्च को कानूनगो को नापीकर मेड़बंदी का आदेश दिया था। बावजूद इसके एक माह से अधिक बीत चुका है और कानूनगो नापी नहीं कर रहे हैं। पीड़ित किसान ने अब डीएम मोनिका रानी से एसडीएम के आदेश का पालन करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें