फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News : नेपाल सीमा पर नेपाली युवक के कार से भारी मात्रा में विस्फोटक और 17 किलो चरस बरामद

Mon, 20 Mar 2023 08:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच

सार

एसएसबी कमांडेंट तपनदास ने बताया कि नेपाली युवक के पास से विस्फोटक बरामद हुआ।युवक के पास से विस्फोटक बेल मैक्स 90 दो युनिट, विस्फोटक सुपर पावर 90 पांच युनिट, डेटोनेटर आठ युनिट, फ्यूज और 73 सौ रुपए नेपाली रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान एसएसबी जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। यह विस्फोटक भारत से नेपाल ले जाया जा रहा था। एसएसबी ने विस्फोटक ले जा रहे नेपाली युवक को दबोच लिया है। वहीं एसएसबी ने नेेपाल से तस्करी कर कार द्वारा नेपाल लाए जा रहे 17 किलो चरस को भी जब्त किया है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग दो करोड़ रुपये बतायी जा रही है।

एसएसबी कमांडेंट तपनदास ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान जांच कर रहे थे। इसी दौरान सोमवार को बीओपी 651/08 पर एक नेपाली युवक दिखायी दिया। जिसे रोक कर तलाशी लेने पर उसके पास से विस्फोटक बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि युवक के पास से विस्फोटक बेल मैक्स 90 दो युनिट, विस्फोटक सुपर पावर 90 पांच युनिट, डेटोनेटर आठ युनिट, फ्यूज और 73 सौ रुपए नेपाली रुपए बरामद हुए हैं। युवक की पहचान हरि बहादुर रावत निवासी पंनका नेपाल के रूप में हुई है। आरोपी को रुपईडीहा पुलिस को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


वहीं नेपाल से कार द्वारा तस्करी कर लाए जा रहे 17 किलो चरस को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान कार संदिग्ध दिखी। जिसकी डॉग स्कवाड से जांच करवायी गयी। जिसके बाद कार में छुपा कर रहा गया चरस बरामद हुआ। तस्कर की पहचान हरियाणा के सोनीपत गोहना निवासी सुरेन्द्र के रुप में हुई है। बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग दो करोड़ रुपये बतायी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें