फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दीवार के नीचे दबने से महिला की मौत

Sun, 19 Mar 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
हुजूूूरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुलहरिया गाजीपुर के मजरा वंशिनपुरवा निवासी रानी देवी (35) शनिवार शाम घर के दरवाजे पर कुछ काम कर रहीं थीं। इसी दौरान पड़ोसी की दीवार भरभरा कर गिर गई और रानी उसके मलबे में दब गईं। ग्रामीणों व परिवारवालों ने मलबा हटाकर रानी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें