फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

Mon, 07 Apr 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रामगांव क्षेत्र निवासी एक युवक ने रविवार सुबह संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


रामगांव क्षेत्र के आसमानपुर निवासी आशीष सिंह (20) रविवार की सुबह घर की छत पर गए और उन्होंने वहीं पर विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद आशीष की हालत खराब होने व उल्टी आने पर परिजनों को विषाक्त खाने की जानकारी हुई। गंभीर हालत में परिजनों ने आशीष को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां तैनात डॉ. रामेंद्र त्रिपाठी ने उनका इलाज शुुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान ही आशीष ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना से परिजन बिलख पड़े।
सूचना पर पहुंची मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के छोटे भाई राम सिंह ने बताया कि विषाक्त पदार्थ खाने का कारण पता नहीं चल सका है। आशीष अचानक छत पर गए और विषाक्त पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें