फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शादी के 14 दिन पहले संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला युवती का शव

Mon, 07 Apr 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। गोडियनपुरवा निवासी एक युवती का शव रविवार की शाम संदिग्ध हालात में खेत में पेंड़ से लटकता मिला। युवती की शादी तय हो गई थी और 20 अप्रैल को बारात आनी थी। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


बौंडी क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरा बाजार के मजरा गोडियनपुरवा निवासी अनीता (20) का शव उनके खेत में लगे पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि सुबह अनीता गोलवा घाट स्थित मरी माता मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गई थी। वहां से लौटने के बाद शाम को पशुओं के लिए चारा लेने खेत गई थी। जहां से वापस नहीं लौटी और खेत में लगे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
ग्रामीणों ने बताया कि अनीता की शादी 20 अप्रैल को होनी थी। घटना से मृतका के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। मौत की सूचना पर थाना प्रभारी सूरज राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। थाना प्रभारी सूरज राणा ने बताया कि मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चलेगा। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें