फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: झोपड़ी में घुसकर चारपाई पर सो गया तेंदुआ, दुकानदारों में दहशत, मची अफरातफरी

Thu, 24 Sep 2026 07:09 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

तेंदुए को देखकर दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। शोर होने पर तेंदुआ झोपड़ी से निकलकर खेतों की ओर भाग गया। वहीं, घटना से दुकानदारों और ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
चारपाई पर सो गया तेंदुआ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पंचायत मिहींपुरवा के दरोगापुरवा वार्ड में बुधवार शाम सड़क किनारे झोपड़ी में तेंदुआ घुस गया और चारपाई पर जाकर बैठ गया। तेंदुए को देखकर दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। शोर होने पर तेंदुआ झोपड़ी से निकलकर खेतों की ओर भाग गया।

विज्ञापन


दरोगापुरवा से गोपिया नहर जाने वाली सड़क किनारे बालू डंप के पास पालेसर चक्की लगी है। इसके पास बनी झोपड़ी में शाम करीब पांच बजे दुकानदार यूसुफ नल पर हाथ धोने पहुंचा। इसी दौरान उसकी नजर झोपड़ी के अंदर चारपाई पर बैठे तेंदुए पर पड़ी। उसने मोबाइल से तेंदुए की तस्वीर खींची और भागकर दुकान में पहुंचा। 

सूचना पर आसपास के लोग जुटे तो शोर सुनकर तेंदुआ खेतों में चला गया। घटना से दुकानदारों और ग्रामीणों में दहशत है। लोगों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने और पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें