फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: शिव बरात के दौरान हुए विवाद में पति ने पत्नी की नाक काटी, गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया

Thu, 27 Feb 2025 02:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में शिव बरात के दौरान हुए विवाद में पति ने पत्नी की नाक काट ली। बरात के दौरान शामिल होने गए बच्चों को बुलाने के लिए पत्नी आ गई। इससे नाराज पति ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैसरगंज कोतवाली के देवलखा चौराहा पर बुधवार की शाम निकल रही शिव बारात के दौरान दंपती में झगड़ा हो गया। जिसके बाद पति ने पत्नी की नाक काट ली, जिससे वो लहूलुहान हो गई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पति को अलग हटाते हुए घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


देवलखा गांव निवासी सरोज कुमारी (28) घायल अवस्था में अस्पताल आई। बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर गांव स्थित देवलखा चौराहा से शिव बारात निकल रही थी। इसी दौरान उनके बच्चे सड़क पार कर भीड़ में चले गए। जिन्हें बुलाने के लिए वो भी वहां चली गई। इसी बात से नाराज होकर पति आए और झगड़ा करते हुए पिटाई करने लगे और अचानक अपने दांतो से उनकी नाक पर काट लिया, जिससे वे घायल हो गई।

बरात की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने चीखपुकार सुनकर मौके पर आकर पति से उन्हें बचाकर अस्पताल भिजवाया। मेडिकल की इमर्जेंसी पर तैनात डॉक्टर रामेंद्र त्रिपाठी ने घायल महिला का इलाज किया और हालत खतरे से बाहर बताई। घटना के संबंध में कैसरगंज कोतवाल हरेन्द्र मिश्र ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें