फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दोपहर बाद से लखनऊ की बसों के लिए भटकते रहे यात्री

Thu, 27 Feb 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बहराइच में बुधवार को रोडवेज बस अड्डे पर बसों की कमी के कारण परेशान यात्री।
विज्ञापन
बहराइच। रोडवेज बस अड्डे पर बुधवार को दोपहर बाद लखनऊ जाने वाली बसों के न होने से यात्री भटकते रहे। इस दौरान कुंभ से लौट रहीं बसों में सवार होने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी दिखी। देर शाम तक रोडवेज परिसर में अपने गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


महाकुंभ के लिए करीब 35 से 40 बसें लगाई गईं हैं। रास्ते में जाम की वजह से बसें धीरे-धीरे वापस बहराइच आ रहीं हैं। रोडवेज परिसर में सुबह से लखनऊ जाने वाली बसों के रवाना होने के बाद दोपहर में बसों की कमी हो गई। इस कारण लखनऊ जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लखनऊ जाने के लिए परिवार के साथ परिसर में खड़े विवेक तिवारी ने बताया कि उन्हें एक बजे के बाद बस नही मिल पाई है। बताया कि लखनऊ में शाम को मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होना है। लेकिन बस न मिलने के कारण वह समय से नही पहुंच पाएंगें।
यात्री कुलदीप ने बताया कि वह एक दिन की छुट्टी में बहराइच आए थे। बृहस्पतिवार से परीक्षा है, इसके लिए उन्हें सुबह पहुंचना है। दोपहर बाद से उन्हें बस नही मिल रही है। इस कारण वह बसों के पीछे भागदौड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन


डायवर्जन के कारण लग रहा ज्यादा समय
बहराइच से लखनऊ जाने के लिए वाया सीतापुर बसों को रवाना किया जा रहा है। इसलिए जहां बाराबंकी होकर जाने में तीन से चार घंटे लगते थे, वहीं अब पांच घंटे का समय लग रहा है। यही स्थिति अयोध्या जाने वालों का भी है। गोंडा से आगे का सफर छोटे वाहनों से पूरा करना पड़ता है। इसलिए वहां भी समय लग रहा है।


35 से 40 बसें महाकुंभ के लिए लगी हुई हैं। रास्तों में जाम की वजह से रूट डायवर्ट किया गया है। जिसके कारण बसें देर से बहराइच पहुंच रही हैं। बसों के पहुंचने पर यात्रियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

- ज्ञान चंद्र, एआरएम बहराइच डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें