फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: कबाड़ की दुकान में मिलीं सरकारी किताबें, सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में की जानी थीं वितरित

Wed, 18 Feb 2026 12:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

सर्व शिक्षा अभियान के तहत विद्यालयों में निशुल्क बंटने वाली किताबें कबाड़ी की दुकान पर ट्रक में लदी मिलीं। मामले की जांच शुरू हो गई है। वहीं, कबाड़ी व ट्रक चालक भाग गए।
विज्ञापन
ट्रक में लदी किताबें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिषदीय विद्यालयों में निशुल्क बंटने वाली किताबें मंगलवार को मेटकहा में कबाड़ी की दुकान से ट्रक पर लदी मिलीं। किताबें शिक्षा सत्र 2026-27 की हैं, जिन्हें एक से आठ तक के विद्यार्थियों को दिया जाना था। रामगांव पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक सीज कर दिया है।

विज्ञापन


मुरादाबाद ट्रांसपोर्ट के ट्रक पर करीब 50 हजार से अधिक किताबें लदी हैं। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि किताबें कहां से लाई गईं, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस के पहुंचने पर कबाड़ी दिलशाद व ट्रक चालक भाग गए।

ये भी पढ़ें - मोहन भागवत: जो लोग हिंदू धर्म में लौटें हमें उनका ख्याल रखना होगा, तेज होना चाहिए घर वापसी का काम; तीन बच्चे जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम बोले: अखिलेश यादव जाएं संघ की शाखाओं में, दोपहर 12 बजे उठने की आदत जाएगी छूट; दी ये चुनौती


जिला मुख्यालय व ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर स्थित किताब भंडारण की कमेटी जांच करेगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि हमारी सभी किताबें भंडार गृह में सुरक्षित हैं। कबाड़ी की दुकान पर किताबें कहां से आईं, जांच हो रही है।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें