फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसे में 10 माह की बच्ची की मौत, मां गंभीर

विज्ञापन
मासूम की मौत के बाद जिंदगी और मौत से जूझ रही मां। - फोटो : मासूम की मौत के बाद जिंदगी और मौत से जूझ रही मां।
विज्ञापन
बहराइच। जिले में तेज रफ्तार वाहनों से हादसे थम नहीं रहे हैं। सोमवार देर शाम मदन कोठी के पास 10 माह की बच्ची को गोद में लेकर सड़क पार कर रही महिला को वाहन की टक्कर लग गई। हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


फखरपुर के मलूकपुर निवासी नीलम (35) सोमवार देर शाम बेटी आर्या को गोद में लेकर घर का सामान लेने मदन कोठी चौराहा गई थीं। सामान खरीदने के बाद वह घर लौट रही थीं, तभी सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां-बेटी सड़क पर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।


चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक वाहन चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल दोनों फखरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मां-बेटी को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान देर रात आर्या ने दम तोड़ दिया। नीलम की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन की तलाश शुरू की है। फखरपुर थानाध्यक्ष संजीव चौहान ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें