फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सांस्कृतिक व पौराणिक विरासत लिए बहराइच महोत्सव का आगाज

Mon, 10 Mar 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
गेंदघर मैदान में आयोजित बहराइच महोत्सव में गीत प्रस्तुत करतीं गायिका तृ​प्ति शाक्य व मंच पर मौज
विज्ञापन
बहराइच। स्थानीय सांस्कृतिक एवं पौराणिक विरासत व लोक-कला संजोने के उद्देश्य से आयोजित बहराइच महोत्सव-2025 का आगाज शनिवार को देर शाम गणेश वंदना, शिव तांडव से हुआ। कार्यक्रम में शक्ति डांस, मसाने की होली और तृप्ति शाक्या द्वारा प्रस्तुत भजन व भक्ति भावपूर्ण देशभक्ति गीतों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रमों की शृंखला में पहले मसाने की होली नामक नृत्य-नाटिका का मंचन किया गया। इसके अंतर्गत शिवजी बियाहने चले पालकी सजाये के, है भोलेनाथ की शादी हम तो नाचेंगे, आदि गीतों के माध्यम से शिव विवाह लघु नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। इसके बाद माता सती का आत्मदाह व वीरभद्र द्वारा प्रजापति दक्ष का वध, पुनः माता पार्वती का विवाह और होली खेले मसाने में व महाकाल की गुलामी मेरे काम आ रही है... आदि गीतों के माध्यम से मशाने की होली के अवशेष भाग का रोमांचक मंचन किया गया। इस वृहद नृत्य नाटिका को प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को एमएलसी पदम सेन चौधरी ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इसके बाद गोल्डन गर्ल्स ने हर हर महादेव व नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय... आदि गीतों के माध्यम से मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर महोत्सव में समा बांध दिया। भजन संध्या में अनेक भजनों व भक्ति भावपूर्ण गीतों से माहौल भक्ति रस से सराबोर हो गया। भजन गायिका तृप्ति शाक्य ने भजनों व भक्तिभाव पूर्ण गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

अंत में हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए और ये दुनिया एक दुल्हन-दुल्हन के माथे की बिंदिया-ये मेरा इंडिया देश भक्ति गीतों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति के दौरान सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, डीएम, सीडीओ व अन्य अधिकारियों ने मंच पर प्रतिभाग किया।


चर्चा का केंद्र रहा मंच पर लगा बैनर
बहराइच महोत्सव के पहले दिन मुख्य मंच पर लगा एक बैनर चर्चा का विषय रहा। इस बैनर में आकर्षण को गलत लिखा गया था। साहित्यकार डाॅ. सत्यभूषण सिंह ने कहा कि साहित्य और संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाला यह कार्यक्रम ऐसी छोटी गल्तियों के कारण सवालों से घिर जाता है। कुछ स्थानीय कवियों ने उपेक्षा की भी शिकायत की है।

महिला समूहों की फूड जोन में हो रही सराहना
महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भले ही कुछ लोगों को अपनी ओर न खींच पा रहे हो, लेकिन वहां ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टाल सभी को अपनी ओर खींच रहे है। दो ही दिन में इस स्टाल की महिलाओं ने इतनी सुर्खियां बटोर ली की डीएम मोनिका रानी भी अधिकारियों के साथ स्टॉल पर पहुंच गईं। उन्होंने सभी के साथ वड़ापाव की दुकान पर वड़ा पाव भी खाया। ऐसे ही साउथ इंडियन पारंपरिक व्यंजनों की बहार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें