फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल; मामले को दबाने में जुटी पुलिस

Wed, 23 Apr 2025 09:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच

सार

Explosion in Bahraich: यूपी के बहराइच में बुधवार की रात एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच जिले के कोट बाजार की कटहरी बाग में चल रहे अवैध पटाका फैक्ट्री में बुधवार की रात अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि फूस के छप्पर में आग लग गई। विस्फोट की चपेट में आने से छह लोग घायल हो गए। आरोप है कि मामले को छिपाने के लिए पुलिस ने घायलों को सीएचसी के बजाए सीधे मेडिकल कालेज भेज दिया। 

विज्ञापन


पयागपुर थाना क्षेत्र के कोट बाजार निवासी राशिद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने गोला पटाखा की बिक्री करते हैं। वहीं कटहरी बाग स्थित मार्ग पर फूस की झोपड़ी में अवैध रूप से पटाखा निर्माण फैक्ट्री चलाता था। जिसमें बुधवार की रात लगभग आठ बजे अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट से छप्पर में आग लग गई। काम कर रहे मजदूर चिल्लाते हुए बाहर भागे। लेकिन आग की लपटों और गोले के विस्फोट में आकर 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर लगभग 30 मिनट बाद आग पर काबू पाया। वहीं घटना के बाद लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले को दबाने के लिए और घायलों की स्थिति छुपाने के लिए घायलों को सीधे मेडिकल कालेज भेज दिया। वहीं विस्फोट स्थल पर पटाखा निर्माता जल्दी जल्दी सबूत मिटाते नजर आए।

थाना प्रभारी घटना से ही मुकरे 
विस्फोट को लेकर जब पयागपुर थानाध्यक्ष करूणाकर पाण्डेय से बात की गई तो वो मामले से ही मुकर गए। उन्होंने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी ही नहीं है। जानकारी करने के बाद बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें