फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां! परेशान न होना, हम लोग सुरक्षित हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। बादल फटने से 15 मिनट पहले ही हम लोग कैंप से निकले थे। सामान कैंप में ही रखा था। बादल फटा तो चारों ओर बड़े-छोटे पत्थरों के साथ पानी बहने लगा। हम लोग भागकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। अब किसी तरह की समस्या नहीं है। मां आप परेशान न होना। हम सभी 12 लोग सुरक्षित हैं। ये बातें अमरनाथ यात्रा पर गये ज्ञानदीप श्रीवास्तव ने फोन पर अपनी मां से कीं। बताया। सबके सुरक्षित होने की जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र निवासी ज्ञानदीप श्रीवास्तव पांच जुलाई को सुुशील श्रीवास्तव, दीपू श्रीवास्तव व संजय गुप्ता समेत 12 लोगों के साथ अमरनाथ यात्रा पर गये थे। शुक्रवार को अमरनाथ गुफा से थोड़ी दूर पर बादल फट गया था। बादल फटने व मौतों की जानकारी होने पर सभी 12 लोगों के परिवारवाले परेशान हो गये।
ज्ञानदीप के परिवारवालों ने कुशलक्षेम जानने के लिए उन्हें तुरंत फोन मिलाया तो नॉट रीचेबल बताने लगा। इस वजह से परिवारवालों की धड़कनें बढ़ गईं। तभी रात को अचानक फोन की घंटी बजी और आवाज आई, मां मैं ज्ञानदीप। हम सभी 12 लोग सुरक्षित हैं। कैंप में रखा सामान जरूर बह गया है। आप लोग परेशान न होना। इसके बाद ज्ञानदीप के परिवारवालों ने अन्य यात्रियों के घरवालों को भी सलामती की सूचना दे दी, जिससे सबने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें