फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढहाए जाएंगे 164 प्राथमिक विद्यालयों के जर्जर भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व संविलियन विद्यालयों के जर्जर भवनों को चिन्हित कर ढहाए जाने का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। इसके लिए 164 जर्जर भवनों को ढहाते हुए इनके स्थान पर नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। जिससे यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को सुविधाएं मिलेंगी। जर्जर भवनों को गिराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नीलामी की सूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के जर्जर भवनों को ढहा कर उनके स्थान पर नए भवन निर्माण का कार्य बीते वर्ष अक्टूबर माह में शुरू किया गया था। योजना के तहत नगर क्षेत्र समेत महसी, जरवल व नानपारा समेत अन्य स्थानों पर जर्जर भवनों की नीलामी कर उन्हें ध्वस्त कराया गया था। अब एक बार फिर तकनीकी समिति की जांच के आधार पर जर्जर भवनों को ध्वस्त करने का कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से विभिन्न विकास खंडों में कुल 164 भवनों को चिन्हित करते हुए उनकी नीलामी शुरू की जा रही है। बीएसए अजय कुमार ने बताया कि पुराने व जर्जर भवनों को ढहाने के बाद नए सिरे से भवनों का निर्माण कराया गया। जिससे इन विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें