फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 342 जोड़ों ने लिए फेरे, 34 का निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सोमवार को हिंदू रीति-रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 342 गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। वहीं, 34 कन्याओं का मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह पढ़ा गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि व आला अफसर मौजूद रहे। सभी ने नवदंपती को आशीर्वाद देकर सुखमय जीवन की कामना की। नगरपालिका परिषद, बहराइच में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि हरिद्वार के महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरि महाराज रहे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नवदंपती को आशीर्वाद देते हुए पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शिता का परिणाम है। उनकी सोच से ही सामाजिक एकता के साथ सभी एक पंडाल के नीचे शादी के अटूट बंधन में बंध रहे हैं। परमहंस डिग्री कॉलेज, कैसरगंज में पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, डीएम व एसपी की मौजूदगी में सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख, एसडीएम महेश कुमार कैथल, सीओ कमलेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में महसी के 30, तेजवापुर के 33, पयागपुर के तीन, विशेश्वरगंज के नौ, नगर पालिका परिषद बहराइच के 31, नगर पंचायत पयागपुर के आठ, बलहा के 30, शिवपुर के 32, नगर पालिका परिषद नानपारा के चार, जरवल के 13, कैसरगंज के 21, फखरपुर के 14, हुजूरपुर के 12, रिसिया के 14, नगर पंचायत रिसिया क एक, मिहींपुरवा के 66, नवाबगंज के 12 व चित्तौरा के 43 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। अल्पसंख्यक वर्ग के 34, पिछड़ा वर्ग के 155, अनुसूचित जाति के 156, अनुसूचित जनजाति के 13 व सामान्य वर्ग के 18 जोड़े शामिल रहे।
विज्ञापन

तेजवापुर ब्लॉक सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहजीब देखने को मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता महसी विधायक पुत्र अखंड प्रताप सिंह ने की। महसी ब्लॉक के 31 हिंदू व एक मुस्लिम जोड़ा और तेजवापुर ब्लॉक क्षेत्र से 26 हिंदू जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में महसी ब्लॉक प्रमुख कृष्णा देवी, तेजवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडे, बीडीओ हेमंत कुमार यादव, शाद अहमद, विमल कुमार श्रीवास्तव, हरीश मंसूरी आदि मौजूद रहे। वहीं, नवाबगंज ब्लॉक के मुख्यालय बाबागंज पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख जेपी सिंह ने की।
कार्यक्रम में हिंदू रीति-रिवाज से 12 जोड़ों व मुस्लिम रीति से तीन जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। कार्यक्रम में बीडीओ शैलेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत अशफाक अहमद, एसपी सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। नानपारा के एक मैरिज लॉन में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 64 जोड़ों ने एक-दूसरे का दामन थामा। कार्यक्रम में मौजूद सांसद अक्षयवर लाल गोंड व विधायक रामनिवास वर्मा ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। समारोह में बलहा के 28 , शिवपुर के 32 व नगरपालिका क्षेत्र के चार जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख बलहा विजय वर्मा, आलोक जिंदल, सुधीर यज्ञसैनी, तहसीलदार अमरचंद, बीडीओ बलहा संदीप कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, मोतीपुर तहसील परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 65 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें