फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान, चार ट्रकों समेत 11 वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। डीएम व एसपी के निर्देश पर डग्गामार वाहनों के विरुद्ध अभियान सोमवार को भी जारी रहा। एआरटीओ प्रवर्तन के नेतृत्व में जरवल व कैसरगंज क्षेत्र में जांच कर 11 बड़े वाहन सीज किए गये। वहीं, दो स्लीपर कोच बसों का चालान भी किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह ने बताया कि वाहनों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

जरवल क्षेत्र में चार ट्रकों को आवश्यक प्रपत्र न मिलने पर सीज कर दिया गया। एक जेसीबी को भी बिना कागज संचालित मिलने पर सीज किया गया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की भी जांच की गई। इस दौरान अवैध रूप से खनन कार्य में लगीं छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया गया। साथ ही नियम विरुद्ध चलने पर दो स्लीपर कोच बसों का चालान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें