फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी लेकर चेतावनी देने पहुंचे एनएचएआई के अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज/अगैय्या(बहराइच)। हाईवे किनारे फैले अवैध अतिक्रमण को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अफसरों ने सोमवार को सख्ती दिखाई। जेसीबी साथ लेकर निकले अधिकारियों ने नानपारा से बाबागंज तक लोगों को अवैध कब्जे हटाने की चेतावनी दी। इस दौरान अगैय्या में जेसीबी से एक-दो बोर्डों हटाए भी गये। बाबागंज में अधिकारियों ने लाउडस्पीकर से व्यापारियों को अवैध कब्जे हटाने के लिए चेतावनी देते हुए चार जुलाई से जेसीबी चलाने का ऐलान भी कर दिया।
विज्ञापन

एनएचआई के इंजीनियर विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि अगैय्या चौराहे पर दुकानदारों को अतिक्रमण खुद हटाने का निर्देश दिया गया है। अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो मंगलवार को जेसीबी से हटवाया जाएगा। इस दौरान चौराहे पर डॉ. राघवेंद्र बाजपेई का बोर्ड जेसीबी से हटाया थी गया। एनएचआई के सख्त तेवरों से अगैय्या चौराहे पर हड़कंप की स्थिति रही। कई दुकानदारों ने खुद ही टिन शेड हटा लिए। वहीं, अब्दुल मन्नान, इशान अहमद, भुसैली प्रसाद व राजेंद्र प्रसाद ने भी अवैध निर्माण खुद तोड़ दिए। विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि बीच हाईवे से दोनों साइड में 15-15 मीटर सड़क खाली करवाई जाएगी। कब्जेदारों को आखिरी चेतावनी दी गई है। कब्जे नहीं हटाए गये तो चार जुलाई से बुलडोजर चलेगा। बाबागंज क्षेत्र में एनएचआई की मुनादी से लोगों में दहशत दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें