फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर पिकअप से 35 बोरी खाद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्रतिबंध के बावजूद सीमा क्षेत्र में चल रहे खाद के अवैध धंधे के खिलाफ शनिवार को भी अभियान चला। कृषि विभाग की टीम ने मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के सीमावर्ती गांव में चितलहवा में अवैध तरीके से यूरिया ले जा रही पिकअप सीज कर दी। पिकअप से 35 बोरी खाद बरामद की गई। चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि खाद के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के चितलहवा व टेपरा गांव के बीच कृषि विभाग व एसएसबी की संयुक्त टीम ने जांच की। इस दौरान खाद से लदी पिकअप यूपी 34 सी 7933 को रोककर तलाशी ली गई। कागजों की जांच की गई तो खाद अवैध पाई गई। पिकअप से 15 बोरी डीएपी व 20 बोरी यूरिया बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वाहन स्वामी का पता लगाया जा रहा है। वाह सीजकर मुर्तिहा कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक व स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सीमा के पांच किलोमीटर के दायरे में खाद की बिक्री प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें