फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दरगाह पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़ किया है। खुलासा करने में सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस की काफी मदद की। फुटेज से हुई पहचान के सहारे पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन बाइक पर सवार आरोपियों को दबोच लिया। इनकी निशानदेही पर छह अन्य बाइक भी बरामद की गईं। तलाशी के दौरान तीनों के पास से चरस, दो तमंचे व दो कारतूस भी बरामद हुए। ये लोग चोरी की गाड़ियां नेपाल में बेचने की तैयारी में थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दरगाह थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि वाहनों की चेकिंग के दौरान सलारगंज भग्गड़वा के पास तीन बाइक आती दिखीं। शक होने पर तीनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। इस पर तीनों ने तीनों बाइक चोरी की होने की बात बताई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएसपी, ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी बाइक चुराने के बाद कुछ गाड़ियां जिले में ही और कुछ नवीनीकृत कर नेपाल में बेच देते थे। आरोपियों की निशानदेही पर अनारकली रेलवे क्रॉसिंग के पास चोरी की छह अन्य बाइक भी बरामद कर ली गईं।
आरोपियों की पहचान रुपईडीहा थानाक्षेत्र के मधुवन गांव निवासी शेर खान, नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बरगदिहा गांव निवासी दिलदार अली व दरगाह थाना क्षेत्र के सलारगंज भग्गड़वा गांव निवासी रिजवान के रूप में हुई। तलाशी के दौरान तीनों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस व चरस बरामद हुई। एएसपी, ग्रामीण ने बताया कि शेर खान भारत-नेपाल सीमा स्थित रुपईडीहा बॉर्डर का रहने वाला है। वह चोरी की गाड़ियां नवीनीकृत कर नेपाल में बेचता था। उन्होंने बताया कि खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें