फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमला करने व घर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बनकुरी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। प्रधान के घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की। इस दौरान प्रधान ने घर के एक कमरे में खुद को बंद कर जान बचाई। इस पूरी घटना के दौरान किसी ने छत से दबंगों की फोटो खींच ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। ग्राम प्रधान ने थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद एएसपी, ग्रामीण से गुहार लगाई। एएसपी ने जांच कराकर न्याय का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बनकुरी गांव निवासी मोहम्मद आफाक ग्राम प्रधान हैं। इनका आरोप है कि गांव के कुछ लोगों से उनकी चुनावी रंजिश चल रही है। यही दबंग साथियों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर घर पर आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। ग्राम प्रधान ने एएसपी को बताया कि उन्होंने किसी तरह परिजन के साथ घर के कमरे में बंद होकर जान बचाई। रुपईडीहा पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हो गये। ग्राम प्रधान ने एएसपी से खुद के साथ ही परिवार की भी जान का खतरा बताया है। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान ने शिकायत की है। मामले की जांच कराकर न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें