फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास की नींव से ही शुरू हो गया खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षुओं को परेशानी न हो इसके लिए डायट में 50 कमरों के छात्रावास का निर्माण करवाया जा रहा है। 4.21 करोड़ की लागत से बन रहे छात्रावास की नींव से ही भ्रष्टाचार का खेल शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था पैक्सफेड का ठेकेदार मानकों की जमकर धज्जियां उड़ा रहा है। निर्माण में गुणवत्ता विहीन सामग्री का जमकर प्रयोग किया जा रहा है। पीली व पुरानी ईंटों का प्रयोग भी धड़ल्ले से हो रहा है। स्थानीय निवासियों व डायट प्राचार्य ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। डायट प्राचार्य ने निर्माण कार्य की जांच करवाने की मांग भी की है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षुओं के सामने ठहरने की विकट समस्या है। इसे देखते हुए सरकार की ओर से छात्रावास का निर्माण करवाया जा रहा है। 50 कमरों के छात्रावास के लिए 4.21 करोड़ जारी किए गये हैं। निर्माण की जिम्मेदारी पैक्सफेड को सौंपी गई है। ठेकेदार ने निर्माण शुरू करवा दिया है, लेकिन अभी छात्रावास की नींव का ही कार्य शुरू हुआ है और भ्रष्टाचार सामने आने लगा है।
निर्माण कार्य में लगा ठेकेदार मानकों की जमकर धज्जियां उड़ा रहा है। निर्माण में पुरानी व पीली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। इससे छात्रावास की मजबूती पर सवालिया निशान खडे़ हो रहे हैं। अन्य सामग्री भी मानकविहीन है। स्थानीय लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है। डायट प्राचार्य ने कार्यदायी संस्था को पत्र भेजकर अब तक हुए कार्य की जांच कराने व गुणवत्तापूर्ण निर्माण करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य की जांच करवाई जाएगी। अगर किसी प्रकार की अनियमितता बरती जा रही है तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश मणि त्रिपाठी, अवर अभियंता, पैक्सफेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें