फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक बेचने जा रहे युवक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। स्मैक बेचने जा रहे युवक को पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दबोच लिया। तलाशी के दौरान काफी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी केशव चौधरी ने सभी थानाध्यक्षों को गश्त कर अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। एसपी के निर्देश पर रुपईडीहा थाने के एसआई अजेश कुमार व एसएसबी के एएसआई अरुण कुमार दलबल के साथ गश्त व चेकिंग कर रहे थे। बुधवार की रात लगभग 11 बजे एक बाइक सवार रुपईडीहा की ओर आता हुआ दिखाई पड़ा। टीम ने चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो वह गाड़ी मोड़कर भागने लगा। इस पर टीम ने दौड़ाकर घेराबंदी करते हुए युवक को दबोच लिया। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान युवक के पास से 148 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान युवक की पहचान नानपारा कोतवाली क्षेत्र के हसनगंज निवासी मोहम्मद इस्लाम के रूप में हुई। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें