फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से जा रहे दो राहगीरों पर तेंदुए ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली गिरिजापुरी मार्ग पर बाइक से जा रहे दो राहगीरों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में दोनों राहगीर घायल हो गए। चीखने-चिल्लाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वन विभाग की टीम ने गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जितेश व सनी बुधवार सुबह बाइक से घर से किसी काम से निकले थे। रास्ते में कतर्नियाघाट रेंज के सुजौली-गिरिजापुरी मार्ग पर पहुंच थेे। तभी सड़क अचानक तेंदुआ निकल पड़ा और बाइक सवार पर हमला बोल दिया। तेदुए के हमले में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। बाइक सवार चिल्लाए तो तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को पीएचसी पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर दोनों को सीएचसी रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार टीम के साथ पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तेंदुए ने हमला किया है। गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें