फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ीं कच्ची शराब बना रहीं दो युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। कोतवाली नानपारा पुलिस ने ग्राम खटिकनपुरवा में रविवार शाम छापा मारकर दो युवतियों को कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मौके से कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण व लहन भी बरामद की गई। दोनों युवतियों को आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल रवाना कर दिया गया। कोतवाली नानपारा पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम खटिकनपुरवा में छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान दो युवतियों को कच्ची शराब बनाते गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों युवतियों की पहचान मगरू व शिवानी के रूप में हुई। मौके से पुलिस को 40 लीटर कच्ची शराब, 275 किलोग्राम लहन, 650 ग्राम नौसादर व यूरिया और शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए। दोनों युवतियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। छापा मारने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, कृष्णचंद यादव, दिव्या शुक्ला व अल्पना देवी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें