फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गब्बर सिंह समेत तीन पर गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जमीन के विवाद में जिला कारागार में निरुद्ध माफिया देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर सिंह समेत तीन लोगों के विरुद्ध डीएम ने गैंगस्टर की कार्रवाई की संस्तुति दे दी है। जिलाधिकारी कार्यालय में देवेंद्र प्रताप सिंह को सूचीबद्ध करते हुए गैंगस्टर घोषित कर दिया गया है। इससे आने वाले समय में गब्बर व उसके सहयोगियों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

बीते वर्ष मार्च माह में केडीसी तिराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। पयागपुर के मोहना माफी गांव निवासी व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर सिंह ने सीएम योगी को स्मृति चिन्ह भेंट किया था। तभी से वह क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया था। कुछ ही दिन बाद एक भूमि विवाद को लेकर उसके ऊपर एडीजी जोन ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर गिरफ्तारी का आदेश दिया था।
इसके बाद देवेंद्र सिंह व उनके सहयोगियों को जेल भेज दिया गया था। देवेंद्र प्रताप सिंह के ऊपर अयोध्या, प्रयागराज, गोंडा, पयागपुर, कोतवाली नगर और देहात में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक केशव प्रसाद चौधरी ने बताया कि देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर सिंह व उसके दो अन्य सहयोगियों के खिलाफ कोतवाली नगर ने गैंग चार्ट तैयार किया था। इसे डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को भेजा गया था। वहां से कार्रवाई की संस्तुति मिल गई। इसकी सूचना न्यायालय भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें