फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता पर कार्रवाई करना एसआई को पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर थाने में तैनात एसआई को भाजपा कार्यकर्ता पर कार्रवाई करना महंगा पड़ गया। कार्यों में लापरवाही व शिकायत का हवाला देते हुए एसपी ने एसआई को लाइन हाजिर कर दिया। एसआई पर कार्रवाई होने के बाद भाजपा समर्थकों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर खुशी का इजहार किया। पयागपुर थाना क्षेत्र में युवा मोर्चा मंत्री के पद पर प्रमोद चौधरी नियुक्त हैं। वह बिलरवा ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि भी है।
विज्ञापन

गांव में कुछ विवाद हो जाने के बाद पयागपुर थाने में तैनात एसआई गोविंद यादव ने कार्रवाई कर दी। चर्चा है कि कार्रवाई होने से सत्ता पक्ष के लोग नाराज हो गये और एसपी से एसआई की शिकायत कर दी। प्रकरण में एसपी ने एसआई को कार्यों में लापरवाही व क्षेत्र से शिकायत मिलने का हवाला देते हुए लाइन हाजिर कर दिया। एसपी की कार्रवाई के बाद भाजपा समर्थकों ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणियां लिखकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें