फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अवैध टैक्सी स्टैंड पर कार्रवाई से अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के अवैध टैक्सी स्टैंड संचालकों व अवैध वाहन संचालकों के लिए शुक्रवार का दिन काफी खराब था। छापा मार कार्रवाई करने निकली संभागीय परिवहन विभाग और पुलिस विभाग की टीम ने अभियान चलाकर एक ही दिन में चार अवैध टैक्सी स्टैंड पर कार्रवाई की। कार्रवाई के डर से पूरे दिन सड़कों पर अवैध वाहनों की भागमभाग मची रही। कार्रवाई की जद में न सिर्फ अवैध वाहन आए बल्कि सीट बेल्ट न लगाकर कार से चलने वाले और बिना हेलमेट लगाए बाइक सवारों पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अवैध टैक्सी स्टैंड के खिलाफ अभियान में सबसे बड़ी कार्रवाई डिगिहा चौराहे पर हुई। यहां न सिर्फ सड़कों पर सवारी भरने के लिए खड़े अवैध वाहनों को बंद किया गया बल्कि एक बाउंड्रीवाल में छिपाकर खड़े किए गये वाहनों को भी निकालकर बंद कर दिया गया। बड़ी कार्रवाई की सूचना मिलते ही पूरे जिले में अवैध रूप से टैक्सी चला रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
कई वाहन चालकों ने वाहन सड़क पर भेजे ही नहीं। हुजूरपुर रोड, नानपारा रोड और दो-नक्का पर संचालित टैक्सी स्टैंड पर भी पुलिस व एआरटीओ की टीम ने कार्रवाई की। एआरटीओ ओपी सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 20 मैक्स और मालवाहन बंद कर दिए गये। पांच ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया है जबकि सीट बेल्ट न बांधने पर 10 कार सवारों का चालान किया गया और बिना हेलमेट वाहन चला रहे 40 लोगों पर भी कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान सीओ सिटी विनय द्विवेदी, एसएचओ दरगाह थाना और ट्रैफिक इंस्पेक्टर अमरेंद्र यादव सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें