हुजूरपुर (बहराइच)। चमारनपुरवा गांव में डीजे बजने के दौरान विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट होने लगी। बीचबचाव कराने आई दुल्हन की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चर्चा है कि पिटाई के दौरान दुल्हन की मां की मौत हो गई। वहीं, कुछ लोगों ने हार्ट अटैक से मौत की बात कही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हुजूरपुर थानाक्षेत्र के चमारनपुरवा गांव में बरात आई थी। द्वार पूजा के दौरान डीजे पर गाना बजने के दौरान विवाद हो गया जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। बीचबचाव कराने आई दुल्हन की मां मंजू कुमारी की मौत हो गई। चर्चा है कि पिटाई के दौरान दुल्हन की मां की मौत हो गई जबकि कुछ लोगों का कहना है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। हुजूरपुर थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि हार्ट अटैक से महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी झटके आने की बात सामने आई है।