फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में बन रही थी कच्ची शराब, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। पाठकपुरवा नई बस्ती सोता गांव में गन्ने के खेत में कच्ची शराब बनाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में लहन नष्ट कराया और कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने शराब बनाने वाले दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। पकड़े गये दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया और बरामद बाइक सीज कर दी। नवागत थानाध्यक्ष की कार्रवाई से गलत कार्य करने वालों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

खैरीघाट के नवागत थानाध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव ने चार्ज संभालने के बाद अपराधियों पर लगाम लगाना शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के पाठकपुरवा नई बस्ती सोता गांव में गन्ने के खेत में कच्ची शराब बनाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और चारों ओर से घेराबंदी करते हुए छापा मारा। इस दौरान 240 लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण व करीब एक हजार लीटर लहन नष्ट करवाई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से दो बाइक भी बरामद हुईं जिन्हें सीज कर दिया गया। छापे के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को भी मौके से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान गिरदा गांव निवासी रामस्वरूप व अनंतराम के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष की इस कार्रवाई से अवैध कार्य करने वालों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें