फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से पहले पूरा कर लें कटान निरोधक काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तहसील कैसरगंज अन्तर्गत स्थित रेवली-आदमपुर तटबंध का जिलाधिकारी ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान 208.20 लाख की लागत से हो रहे कटान निरोधक कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले काम पूरा हो जाना चाहिए। इस दौरान डीएम ने कहा कि इस क्षेत्र में स्थित दोनों तटबंध बाढ़ से बचाव में लाइफ लाइन की भूमिका निभाते हैं इसलिए सभी जिम्मेदार अधिकारी तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने तटबंध के निरीक्षण के दौरान मौजूद ग्रामवासियों से क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, बाढ़ की स्थिति में प्रभावित होने वाले क्षेत्रों तथा खेती-किसानी के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के समय घाघरा नदी के कछार में तपती दोपहर में पशुओं को चरा रहे चरवाहों को डीएम ने अपने पास बुलाकर उनका हालचाल जाना। साथ ही धूप से बचाव के लिए गुड़ खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें