फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20.60 लाख की वसूली, नौ उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बिजली विभाग की ओर से शनिवार देर शाम अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग की टीम ने 20.60 लाख की राजस्व वसूली कर नौ उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया। विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन मुकेश बाबू ने बताया कि पॉवर कॉरपोरेशन की ओर से मौजूदा समय में लाइन हानियों को नियंत्रित करने व राजस्व वूसली को लेकर सौ दिन का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में विद्युत वितरण खंड प्रथम के एसडीओ विजय कुमार की अगुवाई में नगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 228 विद्युत कनेक्शनों की जांच कर 201 बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन मौके पर काट दिए गये।
विज्ञापन

एक्सईएन ने बताया कि नगर क्षेत्र में टीम ने 6.70 लाख के राजस्व की वसूली की। एक्सईएन ने बताया कि नानपारा क्षेत्र में विभाग की टीम ने 238 कनेक्शनों की जांच कर 173 काट दिए। टीम ने दो उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराते हुए 4.02 लाख की वसूली की है। एक्सईएन ने बताया कि कैसरगंज क्षेत्र में टीम ने 298 कनेक्शनों की जांच कर 202 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए। टीम ने 9.88 लाख वसूली कर सात उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें