फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ क्विंटल से अधिक गांजे के साथ छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। थाना दरगाह पुलिस ने वाहन जांच के दौरान छह अभियुक्तों को डेढ़ क्विंटल से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से आठ मोबाइल, तीन इलेक्ट्रॉनिक कांटे व चार मोटरसाइकिल भी बरामद कीं। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल रवाना कर दिया गया। यह जानकारी एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि थाना दरगाह प्रभारी मनोज सिंह हमराहियों के साथ मंगलवार की दोपहर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग बाइक से थाना दरगाह की ओर आते दिखाई पड़े। सभी बाइकों पर प्लास्टिक के बोरों व बैग में कुछ सामान लदा हुआ था। वाहनों की जांच होते देख सभी बाइक सवार वापस लौटने लगे। युवकों के संदिग्ध लगने पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया और उनकी बाइकों पर लदे बोरों की जांच की। जांच के दौरान सभी बाइकों पर लदे बोरों से डेढ़ क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजकुमार निवासी पतरहिया, नानपारा, बौरा निवासी राढ़नटोला, नानपारा, राजू निवासी नई बस्ती, नानपारा, विनोद निवासी बगियापुरवा, नानपारा, रामू सोनी निवासी मो. हसनगंज, नानपारा व मुकेश निषाद निवासी मो. हसनगंज, नानपारा के रूप में हुई। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने आठ मोबाइल, चार बाइक व तीन इलेक्ट्रॉनिक कांटे भी बरामद किए। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल रवाना कर दिया गया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह, उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह, कौसर अली, शैलेंद्र सोनकर, सिपाही रामकिशोर, जितेंद्र, सत्यनरायन, जितेंद्र कुमार, आशीष व शुभम सिंह यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें