फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो की मौत, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। मुंडन समारोह में शामिल होने जा रहे ई-रिक्शा चालक को सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने रौंद दिया। ई-रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, बौंडी थानाक्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के राजापुरवा गांव निवासी 35 वर्षीय मालिकराम पुत्र तीरथ शुक्रवार को घर से ई-रिक्शा से बाबागंज में आयोजित मुंडन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बताया जाता है कि वह बेलवा ओवरब्रिज के पास पहुंचे तभी रुपईडीहा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार गैस टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मौके पर चालक की मौत हो गई और ई- रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नानपारा कोतवाल ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं, बौंडी थानाक्षेत्र के खैरा कोदही मार्ग पर दो बाइक आपस में टकरा गईं। इसमें 35 वर्षीय इरफान पुत्र अजमेर अली की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें