फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। समदा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के सांईगांव निवासी काफिया ने 21 वर्षीय बेटी साबिया का विवाह बौंडी थाना क्षेत्र के इमरान के साथ किया था।
विज्ञापन

आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुरालीजनों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर बेटी को मारते-पीटते रहे। इस बार तो पीटकर हत्या कर डाली। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बौंडी थानाध्यक्ष रामदवन मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें