फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी जागे, संजय सेतु के गड्ढों की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरवलरोड स्थित संजय सेतु घाघराघाट के पुल पर बने गड्ढों की बीते मंगलवार को मरम्मत शुरू हो गई। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर के प्रकाशन के बाद नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने संज्ञान लेकर कार्य प्रारंभ कराया है। हालांकि, घाघराघाट पुल की रिपेरिंग के दौरान वाहनों के आने-जाने की सही व्यवस्था न होने से मंगलवार देर शाम कई घंटे जाम की स्थित रही।
विज्ञापन

लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय मार्ग पर जरवलरोड स्थित घाघराघाट पुल के कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। पुल से निकलने वाले वाहन गड्ढों से होकर गुजरते थे। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का प्रकाशन होने के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों की नींद खुली। अधिकारियों ने बीते मंगलवार से पुल पर बने गड्ढों की मरम्मत का कार्य प्रारंभ करा दिया, लेकिन मरम्मत के दौरान अधिकारियों ने वाहनों के आने जाने की कोई व्यवस्था नहीं बनाई जिससे मंगलवार की देर शाम घाघराघाट के पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुल पर लगे जाम में एंबुलेंस समेत अन्य कई छोटे-बड़े वाहन तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। हालांकि, स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद पुल पर लगे जाम से निजात दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें