फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार रिश्तों के कत्ल से दहला जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। चार दिन में पांच कत्ल, वह भी रिश्तों का। कुछ ऐसी ही घटनाएं इन चार दिनों में सामने आई हैं। छोटी सी बात को लेकर आक्रोशित लोगों ने अपने ही रिश्तों का कत्ल कर दिया और आज सलाखों के पीछे है। अब भले ही अपने किए पर पछतावा कर रहे हों, लेकिन जिस समय वारदात को अंजाम दिया उस समय हाथ तक न कांपे। ये ऐसी घटनाएं रहीं जिनमें कोई रंजिश की बात भी सामने नहीं आई। ऐसी घटनाओं में पुलिस भी कुछ नहीं कर सकती। पुलिस ने एक हत्याकांड को छोड़कर सभी के आरोपियों को दबोच लिया है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के बस स्टॉप निवासी 60 वर्षीय शोभा देवी की रविवार रात लाठी-डंडों से पड़ोसियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मामला सिर्फ गाली-गलौज के विरोध का था। परिजनों ने दो लोगों को नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पयागपुर थाना क्षेत्र के चंदवापुर गांव निवासी 48 वर्षीय श्याम मनोहर का भतीजा शनिवार रात पत्नी से गाली-गलौज कर रहा था। इस पर श्याम मनोहर ने रोका तो गुस्साए भतीजों ने फावड़े से हमला कर दिया। बचाने दौड़ी 41 वर्षीय पत्नी श्यामा देवी पर भी फावड़े से हमला कर दिया। दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के मरौठी गांव निवासी दुर्गेश जायसवाल ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी शिल्पी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। वह भी दिल्ली से लौटा था। खाना खाने के बाद कुछ विवाद हुआ और साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस आरोपी पति की तलाश में छापा मार रही है।
ताजा मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के ठिकाना गांव का है। यहां युवक ने अपने 65 वर्षीय नाना रामकुमार की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। बात सिर्फ इतनी थी कि युवक ने नाना से बाइक मांगी और नाना ने इंकार कर दिया था। बस इतनी सी बात पर युवक ने नाना की जान ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें