फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीनों पहले हुई लूट, अब दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र के गिरिजा बैराज के पास महीनों पहले हुए लूटकांड की एफआईआर अब दर्ज करज्ञर्ठ गई है। घटना के मुताबिक, रास्ते में खड़े लुटेरों ने एक बाइक सवार पर पहले कट्टा सटाकर नकदी लूटी और दोनों बाइक सवारों का मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। गंतव्य पहुंचकर लुटेरों ने मोबाइल में इंस्टाल गूगल-पे से भी हजारों रुपये पार कर दिए थे। तमाम प्रयास के बाद कुछ सामान तो पीड़ितों को मिल गया, बाकी सामान न मिलने पर पीड़ितों ने सुजौली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली देहात के बगल रहने वाले राजेश सिसौदिया ने थाने में तहरीर देकर बताया कि लूट की घटना 18 अक्तूबर, 2021 की है। वह अपने दोस्त राजकुमार के साथ बाइक से लखीमपुर के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में पहले से घात लगाए खड़े कुछ लुटेरों ने पहले बाइक रुकवाई फिर कट्टा सटा दिया। दोनों बाइक सवारों की जेब से करीब 15 हजार रुपये निकाल लिए। साथ ही सोने की अंगूठी और तीन मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में काम कर रही कुछ महिलाओं ने लुटेरों का पता निघासन बताया। महिलाओं ने बताया कि वे किसी प्रधान के गैंग से ताल्लुक रखते हैं। घटना के बाद राजेश निघासन स्थित प्रधान के घर पहुंचे और उनसे लूट का माल दिलवाने की गुजारिश की।
प्रधान ने लुटेरों से मोबाइल दिलवा दिया और नकदी व अंगूठी बाद में दिलवाने को कहा। मोबाइल हाथ में आने पर पता चला कि लुटेरों ने गूगल-पे के माध्यम से बैंक में जमा नकदी भी साफ कर दी है। पीड़ित राजेश सिसौदिया की शिकायत पर सोठियाना, निघासन, लखीमपुर निवासी आरिफ अली उर्फ रमकुमार, रियाज अली, साहिल व पांच अन्य के खिलाफ धारा-392, 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें