फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में शुरू होंगे फार्मेसी व नर्सिंग समेत अन्य कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, बी फार्मा व डी फार्मा समेत अन्य डिग्री व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की शुरुआत शीघ्र ही महाराजा सुहेलदेव स्वायत्तशासी महाविद्यालय में की जाएगी। अभी तक इन पाठ्यक्रमों के लिए जनपद के युवाओं को निजी कॉलेजों की शरण लेनी पड़ रही है। मेडिकल कॉलेज में इन पाठ्यक्रमों का शुभारंभ इसी सत्र में शुरू हो जाएगा जिससे जनपद के युवाओं को निजी कॉलेजों पर निर्भरता से निजात मिलेगी। पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य व चिकित्सा के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक युवाओं को बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, बी फार्मा व डी फार्मा समेत अन्य पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए अभी तक निजी कॉलेजों की ही शरण लेनी पड़ रही है। काफी संख्या में युवाओं को लखनऊ समेत अन्य महानगरों की ओर भी रुख करना पड़ता है।
ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब युवाओं को इस परेशानी से निजात मिलने वाली है। महाराज सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से बी फार्मा व डी फार्मा, बीएससी नर्सिंग, एएनएम, जीएनएम, ओटी टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन व ईको टेक्नीशियन समेत अन्य पाठ्यक्रमों की शुरुआत की जा रही है जिससे जनपद के युवा स्वास्थ्य व चिकित्सा के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारने के लिए आसानी से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एके साहनी ने बताया कि सभी पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी सत्र से सभी कोर्सों के प्रशिक्षण का कार्य शुरू हो जाएगा जिससे जनपद के युवाओं को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें