फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में दो चिकित्सकों के बीच फिर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में बीएसएल लैब-2 में तैनात एक चिकित्सक ने दूसरे चिकित्सक पर दुर्व्यवहार व मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए नगर कोतवाली में तहरीर दी है। मेडिकल कॉलेज की बीएसएल-2 लैब में तैनात डॉ. आनंद प्रकाश मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि मंगलवार की दोपहर जब वह ड्यूटी करने लैब में पहुंचे तो वहां इशान परासर व गीता यादव पहले से बैठे थे।
विज्ञापन

बातों-बातों में उन्होंने दुर्व्यवहार शुरू कर दिया फिर मारपीट करते हुए चश्मा भी तोड़ दिया। डॉ. आनंद का कहना है कि बीते तीन माह से उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। साथ ही नौकरी से निकालने की धमकी भी दी जा रही है। वहीं, दूसरे पक्ष से इशान परासर ने बताया कि उन्हें बेबुनियाद तरीके से फंसाने की कोशिश की जा रही है। मामले की जानकारी प्राचार्य एके साहनी को दी गई है। जांच टीम गठित कर मामले की जांच की जाएगी। देर शाम तक प्राचार्य, सीएमएस व अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों के बीच मामले को लेकर बैठक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें