फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर। थाना पयागपुर अंतर्गत बिशुनापुर सुहेलवा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात कही है। थाना हुजूरपुर के नागपुर थानाक्षेत्र निवासी जवाहिर यादव ने थाना पयागपुर में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी पुत्री संगीता का विवाह रामकुमार यादव पुत्र शिवमूरत निवासी बिशुनापुर सोहेलवा थाना पयागपुर के साथ हुआ था।
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व उन्होंने बेटी का गौना दिया था तब से कई बार बेटी का आना-जाना हो चुका था। कुछ दिन पूर्व भी वह बेटी को विदा करा कर लाए थे। गुरुवार को उसका दामाद बेटी को विदा कराकर ले गया था। शुक्रवार दोपहर उन्हें अपनी बेटी के निधन की सूचना मिली। मृतका के पिता जवाहिर ने बताया कि ससुरालीजन उसकी बेटी को अक्सर मारते-पीटते थे। थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें