फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो लिफ्टर गैंग का खुलासा, एक गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रुपईडीहा पुलिस ने ऑटोलिफ्टर गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया चोर बाइक चोरी करने के बाद नेपाल में बेचने का काम करता था। पुलिस ने चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने रुपईडीहा पुलिस को चोरी पर अंकुश लगाने के साथ घटना का खुलासा करने का निर्देेश दिया था। एएसपी के निर्देश पर रूपईडीहा पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाया। मुखबिर से सूचना मिली कि दुबिधापुर मोड़ के पास एक युवक चोरी की बाइक लेकर जा रहा है। सूचना पर एएसपी ग्रामीण ने थाने के एसआई संतोष सिंह को दलबल के साथ मौके पर भेजा। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक बाइक से आता दिखाई पड़ा।
शक होने पर टीम ने घेराबंदी कर बाइक सवार को रोका तो वह भागने लगा। इस पर टीम ने दौड़ाकर युवक को पकड़ा और पूछताछ की। पूछताछ में युवक की पहचान चकिया रोड गीता सिनेमा हॉल निवासी सिराज के रुप में हुई। एएसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह गाड़ियों की चोरी कर शमी के बंद पड़े ईट भट्ठे में छिपा देता है। ग्राहकों से सौदा तय हो जाता है तो नेपाल ले जाकर बेच देता है। उसकी निशानदेही पर भट्ठे से चोरी की चार अन्य बाइक बरामद हुईं। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए चोर के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें