फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपमा की जीत पर समर्थकों ने निकाली बुलडोजर यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर (बहराइच)। विधानसभा चुनाव 2022 में जिले की पांच सीटों पर भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए। जिसमें सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव वाला परिणाम सदर विधानसभा का रहा। जहां शुरुआत में सपा प्रत्याशी यासर शाह आगे रहे तो वहीं कुछ देर बाद भाजपा प्रत्याशी आगे हुई और फाइनल परिणामों में उन्होंने चार हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। अनुपमा की जीत की खबर मिलते ही भाजपा समर्थक जश्न मनाते हुए सड़कों पर आ गए और ढोल की थाप पर खूब थिरके। वहीं रमवापुर चौराहे पर समर्थकों ने बुल्डोजर पर बैठकर विजयी जुलूस निकाला।
विज्ञापन

भाजपा समर्थकों ने रमवापुर चौराहे से बुलडोजर जुलूस निकाला, जो चौराहा समेत आसपास के गांवों में भी गया। इस दौरान कई समर्थक बुलडोजर पर ऊपर चढ़कर जयश्रीराम का नारा लगाते रहे। वहीं जुलूस के आगे चल रहे समर्थक भक्ति गानों पर थिरकते और अबीर-गुलाल उड़ाते नजर आए। इस दौरान दिनेश सिंह, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें