बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में हाथियों के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार को हाथियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
कतर्नियाघाट रेंज के ग्राम पंचायत चहलवा के मजरा कैलाश नगर गांव जंगल की सीमा से सटा है।
गुरुवार दोपहर गांव निवासी जुगंता देवी पत्नी सीताराम रिश्तेदार माया देवी व चंद्रकली के साथ खेत में रखवाली कर रही थीं तभी अचानक जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हाथियों ने जुगंता देवी को मौके पर ही कुचल कर मार डाला। माया देवी व चंद्रकली ने किसी तरह भागकर जान बचाई।