फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच की सभी सीटों की मतगणना के लिए 133 पार्टियां लगाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। आयोग ने मतगणना कराने का खाका खींच लिया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 19 पार्टियां तैनात की गईं हैं। तीन पार्टियां रिजर्व भी रहेंगी। सातों विधानसभा क्षेत्रों की गणना के लिए 133 पार्टियां रिजर्व की गई हैं। टिन शेड के नीचे मतगणना की जाएगी। गणना के समय कौन-कौन रहेगा इसका निर्णय भी ले लिया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस के अलावा केंद्रीय बल भी तैनात किया जाएगा। वहीं, मतगणना करने से पहले सभी पोलिंग पार्टियों का बुधवार दोपहर तीन बजे प्रशिक्षण होगा। इसके लिए आठ कक्ष आरक्षित किए गए हैं। मतगणना का एक प्रशिक्षण पहले भी हो चुका है, लेकिन आयोग दोबारा करा रहा है जिससे कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन

गल्लामंडी में होने वाली मतगणना के लिए सभी कार्मिकों को हर हाल में उपस्थित होने का निर्देश है। मतगणना की तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद आठ बजे तक मतगणना शुरू हो जाएगी। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गणना होगी। इसके बाद वोटों की गणना होगी।
एक सीट पर मतगणना के लिए 19 पार्टियां तैनात रहेंगी। एक पर्यवेक्षक, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक गणना सहायक व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात रहेगा। तीन पार्टियां रिजर्व में रखी जाएंगी। दो पार्टियां, आरओ और एआरओ सहायता के लिए होंगे। एक सीट की मतगणना के लिए टिन शेड के नीचे 14 टेबल लगाई जाएंगी। वहीं, मतगणना के अंत में प्रत्येक सीट पर रैंडम आधार पर पांच बूथों की मतगणना वीवीपैट के आधार पर होगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि मतगणना की शुचिता बनी रहे और कोई सवाल न उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें