फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में उतरी बस, बाल-बाल बचे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/उर्रा। लखीमपुर-नानपारा हाईवे पर नैनिहा जंगल में अनियंत्रित प्राइवेट बस गड्ढे में उतर गई। गड्ढे में बस को पेड़ का सहारा मिला तो बड़ा हादसा होने से बच गया। ड्राइवर समेत दो यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को सकुशल निकाला और दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना किया। लखीमपुर जिले के पलिया कस्बे से रोजाना बहराइच होते हुए देवरिया के लिए प्राइवेट बस का संचालन होता है। शुक्रवार रात बस लखीमपुर से लगभग 35 यात्रियों को लेकर देवरिया के लिए रवाना हुई थी।
विज्ञापन

बस जैसे ही नानपारा-बहराइच हाईवे पर नैनिहा के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतर गई और पेड़ से टकरा गई। पेड़ का सहारा मिलने के बाद बस पलटने से बच गई जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यात्रियों से भरी बस में ड्राइवर समेत दो लोगों को मामूली चोटें आईं। बस के गड्ढे में गिरने की सूचना पर मोतीपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सवारियों को सकुशल निकलवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुई है। ड्राइवर को मामूली चोटें आईं हैं। सबको गंतव्य के लिए रवाना करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें