फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम व कार की भिड़ंत, प्रधान की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/नानपारा। नानपारा-लखीमपुर हाइवे स्थित कुर्मिनपुरवा चौराहे पर डीसीएम व कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार ग्राम प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लखीमपुर जिले में निघासन के खैरानी ग्राम पंचायत के प्रधान 42 वर्षीय संतोष कुमार गुप्ता पुत्र जुगुल किशोर गुप्ता अपनी कार से गांव के 55 वर्षीय कुलदीप सिंह, 37 वर्षीय नंदकिशोर व 56 वर्षीय बेचेलाल के साथ शनिवार को अयोध्या जिले से दवा लेने निकले थे। वह जिले के नानपारा-लखीमपुर हाईवे के कुर्मिनपुरवा चौराहे पर पहुंचे तभी डीसीएम से भिड़ंत हो गई। डीसीएम व कार की भिड़ंत में मौके पर ही ग्राम प्रधान की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को इलाज के लिए नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नानपारा कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, ग्राम प्रधान की मौत के बाद उनके घर समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें