फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25.56 लाख मतदाता करेंगे 72 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लोकतंत्र के महापर्व पर रविवार को जिले की सात विधानसभा सीटों के 72 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला जिले के 25.56 लाख मतदाता करेंगे। जिले के मतदाता अपने मत का प्रयोग कर नई सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। शनिवार को गल्लामंडी से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र के लिए रवाना हुईं। देर शाम तक सभी गंतव्य तक पहुंच गईं। डीएम-एसपी गल्लामंडी में भ्रमण कर स्थितियों का जायजा लेते रहे। रविवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा और शाम छह बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। शांतिपूर्ण व्यवस्था में मतदान कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर मतदान केंद्र पर अर्द्ध सैनिक बल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में सात विधानसभा सीटें है। सातों विधानसभा सीटों पर दलीय व निर्दलीय 72 प्रत्याशी मैदान में है। जिले के 25.56 लाख मतदाता अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में मतदान कर अपने विधायक को चुनेंगे। जिले की जनता दिल खोलकर मतदान करेगी और प्रदेश में नई सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाएंगी। रविवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। जिले में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान कराने के लिए जिला व पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले के हर मतदान केंद्र पर सिविल पुलिस के अलावा फोर्स भी तैनात रहेगी। मतदान को लेकर किसी को समस्या न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी केशव चौधरी और प्रेक्षक दलबल के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहेंगे।
पांचवें चरण में होने वाले चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। शनिवार को शहर के बाहरी छोर पर स्थित गल्लामंडी में हजारों कार्मिक ईवीएम लेने पहुंचे। गल्लामंडी परिसर में मेले जैसा माहौल रहा। मतदान कार्मिकों को ईवीएम के साथ ड्यूटी स्लिप दी गई। शाम तक सभी 12784 कार्मिकों को 3196 पोलिंग पार्टियों के साथ रवाना किया गया। देर शाम तक सभी कार्मिक अपने मतदान केंद्र पहुंच गए। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। सभी मतदान कार्मिकों को उनके दायित्वों के बारे में जानकारी दी जा चुकी है। सभी लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराकर मतदान कराएंगे।
विज्ञापन

मतदान के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए हर ब्लॉक पर पांच मॉडल बूथ बनाए गए हैं। मॉडल बूथों को दुल्हन की तरह सजाया गया है जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मतदान केंद्र के बाहरी गेट को गुब्बारों से सजाया गया है। अधिकारियों द्वारा अपील की गई है कि अधिक से अधिक लोग मतदान केंद्र पहुंचें और मताधिकार का प्रयोग करें।
लोकतंत्र के महापर्व को हर्षोल्लास से मनाने व मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए पिंक बूथ बनाया गया है। जिले में आठ पिंक बूथ का निर्माण किया गया है। बूथ पर महिला सिपाही को तैनात किया गया है। महिलाएं मतदान के बाद सेल्फी ले सकें, इसके लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। मतदान को लेकर महिलाओं में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें