फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्ध सैनिक बल तैनात, पुलिस ने बढ़ाई गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस की नजर अतिसंवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर रहेगी। जिले के सभी बूथों पर अर्द्ध सैनिक बल तैनात कर दिए गए हैं। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मतदान सकुशल निपटाना पुलिस के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।
विज्ञापन

अर्द्ध सैनिक बलों के साथ सभी थानाध्यक्षों ने गांव की गलियों से लेकर शहर के चौक-चौराहों तक गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। अतिसंवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर पुलिस की विशेष नजर बनी हुई है। नेपाल सीमा से सटे सभी थानों की पुलिस को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अराजकतत्वों पर पुलिस की नजर बनी हुई है।
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा बॉर्डर को मतदान से 48 घंटे पहले सील कर दिया गया है। नौ बैरियर पर लगे सीसीटीवी कैमरों से गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जिले की सभी सीमाओं पर पुलिस की चौकसी बढ़ाई गई है। एसपी केशव चौधरी ने बताया कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस हर कदम पर जनता के साथ है। सभी लोग निर्भीक होकर मतदान करें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें